उत्तराखंड: विधि-विधान के साथ केदारेश्वर मंदिर तथा आदि गुरू शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट कल शीतकाल के लिए बंद होने वाले हैं।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पंहुचे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत पंच पूजाओं के दूसरे दिन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आदि केदारेश्वर मंदिर तथा आदि गुरू शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं। इस मौके पर भगवान शिव को परंपरानुसार अन्नकूट का भोग लगाते हुए पके चावलों से ढ़का गया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहें।