27 नवंबर: नंदा सप्तमी आज, भगवान सूर्य, भगवान गणेश और देवी नंदा की पूजा का विधान, जानें पूजन विधि

आज 27 नवंबर 2025 है। आज नंदा सप्तमी है। नंदा सप्तमी मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाने वाला एक व्रत है, जिसमें भगवान सूर्य, भगवान गणेश और देवी नंदा की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने, सूर्य मंत्रों का जाप करने और नंदा देवी की विधिपूर्वक पूजा करने का विशेष महत्व है। यह व्रत व्यक्ति को संसार के सारे सुख और सूर्य लोक की प्राप्ति में सहायक माना जाता है।  

जानें शुभ मुहूर्त

प्रातः संध्या मुहूर्त: प्रात: 05:40 से 07:02 के बीच।
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:52 से 12:34 के बीच।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:22 से 05:49 के बीच।

जानें पूजन विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य देव को अर्घ्य दें। तांबे के लोटे में जल, अक्षत (चावल) और लाल फूल डालकर सूर्य देव को ‘ऊँ मित्राय नम:’ मंत्र के साथ जल अर्पित करें। सूर्य, गणेश और नंदा देवी की विधिपूर्वक पूजा करें। आप सूर्य के 12 नामों का जाप भी कर सकते हैं। इस दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार तांबे का बर्तन, गेहूं, गुड़ या लाल चंदन का दान करना शुभ माना जाता है। इस व्रत में नमक का सेवन नहीं किया जाता है। आप दिन में एक बार फलाहार कर सकते हैं।