अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के आठ साल से 21 साल के खिलाड़ियों का जिला स्तरीय हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग व क्रिकेट का प्रशिक्षण शुरू होना है।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार इस संबंध में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के आठ साल से 21 साल के खिलाड़ियों का जिला स्तरीय हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग व क्रिकेट का प्रशिक्षण 28 नवम्बर से नौ दिसम्बर तक होगा। बताया कि वालीबॉल का तीस नवम्बर से नौ दिसम्बर तक होगा। प्रतिभागी की सूचना 27 नवम्बर तक उपलब्ध कराएं।