उत्तराखंड: प्रदेश में पदक विजेताओं को खेल विभाग में ही मिलेगी नौकरी, विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब पदक विजेताओं को खेल विभाग में ही सेवायोजित किया जाएगा।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को यह अवसर मिलेगा। खेल विभाग अब राज्य के पदक विजेताओं को आउट आफ टर्न नौकरी देने के लिए अधिसंख्य पद सृजित करने का प्रस्ताव शासन को भेजेगा। इसका लाभ खिलाड़ियो को मिलेगा। वे भविष्य में बिना रोक टोक प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे और विभाग में कोच के रूप में भी कार्य कर सकेंगे।  इसके लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।