उत्तराखंड: डाक विभाग की अभिनव पहल, आज से यहां खुला पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस, युवाओं को मिलेंगी यह सुविधाएं

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में डाक विभाग ने एक खास पहल की शुरुआत की है। इसके तहत आज 01 दिसंबर को डाक विभाग ने उत्तराखंड में अपना पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलने की शुरुआत की है।

मिलेंगी यह सुविधाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Gen-Z पोस्ट ऑफिस पौड़ी जिले में खुला है। भारतीय डाक सेवा से युवाओं को जोड़ने के लिए विभाग ने यह अभिनव पहल की शुरुआत की है। इसके तहत विभाग ‘विद्यार्थियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए’ थीम पर आधारित जेन-जी डाकघर स्थापित कर रहा है। इस डाकघर में डाक सेवाओं के साथ-साथ युवाओं को आकर्षित करने के लिए फ्री-वाईफाई सेवा, कैफेटेरिया, मिनी लाइब्रेरी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही स्पीड पोस्ट की डाक्यूमेंट सर्विस में छात्रों को शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। विभाग की माई स्टांप सेवा से युवा स्वयं के नाम के डाक टिकट बनवा सकते हैं। भारतीय डाक विभाग ने देश का पहला जेन-जी डाकघर आइआइटी दिल्ली में खोला है। राज्य में यह पहला जेन-जी डाकघर जनपद पौड़ी के जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी परिसर में खुल गया है। पोस्ट ऑफिस की ये पहल नई जनरेशन के युवाओं को आकर्षित करने वाली होगी।

युवाओं को डाकघर से जोड़ने की पहल

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के तहत डाक विभाग उत्तराखंड में 7 नए Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलने जा रहा है। जिसमें पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस 1 दिसंबर को जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में खोला जाएगा। दूसरा Gen-Z पोस्ट ऑफिस 15 दिसंबर को हल्द्वानी में खोला जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे जैसे-जैसे शिक्षण संस्थानों से बातचीत होगी पूरे प्रदेश भर में 7 नए Gen-Z पोस्ट ऑफिस पूरे प्रदेश भर में खोले जाएंगे।