अल्मोड़ा: नशा मुक्त समाज की दिशा में खास कदम, उपचाराधीन व्यक्तियों द्वारा कुशल व्यवहार और सहयोग किये जाने पर आउटडोर गतिविधियां व खेलकूद का होगा आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक- 01.12.2025 को डीएम अंशुल सिंह व एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा राजकीय नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र अल्मोड़ा का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

किया निरीक्षण

इस दौरान नशामुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं, उपचार प्रक्रिया, काउंसलिंग व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा मानकों का विस्तृत जायजा लिया गया। उपचाराधीन 26 व्यक्तियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही स्टाफ से केन्द्र की कार्यप्रणाली, चिकित्सा सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां प्राप्त की गयी।

दिए यह निर्देश

इस दौरान एसएसपी अल्मोड़ा ने युवाओं को जागरुक करते हुए कहा कि हम सभी को अपने जीवन के महत्व को समझना होगा कि हमारा जीवन कितना अमूल्य है और हमारे जीवन से कितने लोगों की खुशियाँ जुड़ी है। आपका जीवन तभी सार्थक है जब आपके अच्छे कार्यो से आपकी व आपके माता-पिता की पहचान हो। समाज में नाम रोशन करने के लिए हमेशा अच्छा कार्य करने एवं भविष्य में किसी भी प्रकार के नशीली पदार्थों से दूर रहने की प्रेरणा दी गयी। इस दौरान एसएसपी अल्मोड़ा ने उपचाराधीन व्यक्तियों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा सहयोग एवं सकारात्मक व्यवहार करने पर समय-समय पर आउटडोर गतिविधियां व खेलकूद आयोजित किये जाएंगे।