आज 06 दिसंबर 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दिन शुभ रहने वाला है। आपके अच्छे कार्यों से परिवार में आपका गौरव बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मौसम में बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। नौकरी करने वालों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। अगर आप नया बिजनस शुरू करना चाह रहे हैं तो आज का दिन उत्तम रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। आसपास का वातावरण आज शुभ रहेगा और सभी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। संतान के आज अच्छे काम करने पर सराहना मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे तो आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। बिजनेस के लिए किसी रिश्तेदार से मदद मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। शिक्षा के मामले में भाग्य विशेष रूप से साथ देगा। नौकरी करने वालों के आज अधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा और कार्यक्षेत्र में प्रभाव भी बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य के प्रभाव में आकर व्यवसाय का कोई निर्णय लेते हैं, तो वह आज आपको लाभ दे सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातक आज कार्यों से अधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंका बन रही है, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आप इस पर नियंत्रण पाने में भी सफल रहेंगे। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी दोस्त के सहयोग से लाभ मिल सकता है। व्यापार में कुछ नए लाभदायक परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे अच्छा मुनाफा अर्जित करने में सफल होंगे। किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करेंगे, जिसे देखकर परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। आज आप लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और पूरे मन से उन्हें पूरा करेंगे। नौकरी व व्यापार करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। अगर आज व्यापार की कोई डील फाइनल करते हैं तो बुद्धि और विवेक से ही उस पर निर्णय लें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। अगर कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विवाह के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलने की संभावना बन रही है, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी की सलाह से आज आप बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ निवेश करने के बारे में सोचेंगे। शाम का समय आप धार्मिक कार्यों में बिताएंगे, जिससे मनोबल बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा।
विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। अगर आप आज कोई ऐसा काम है, जो काफी समय से रुका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सामाजिक व धार्मिक कार्यों पर कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज कुछ अनावश्यक चिंताएं परेशान कर सकती है, लेकिन यह आपका अनावश्यक तनाव होगा। राजनीतिक दिशा में काम करने वाले लोगों के काम से लोग खुश हो सकते हैं, जिससे फायदा जरूर होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। धैर्य से काम लेना होगा। अगर आप जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो वह बिगड़ सकता है और भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बच्चे की नौकरी या शादी आदि किसी शुभ कार्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपसी संबंध मजबूत होंगे। आपको आज पारिवारिक बिजनेस में लाभ मिलेगा और परिवार से आपको पूरा सपोर्ट भी मिलेगा। किसी धार्मिक और शुभ काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आपको उपहार और सुख साधन मिलने का भी योग बना हुआ है। सामाजिक और राजनीतिक कार्य से जुड़े जातको का प्रभाव और सम्मान बढेगा। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी।