दुखद: गोवा में नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, हादसे में 4 टूरिस्ट समेत 25 लोगों की मौत,जांच के आदेश

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। गोवा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें कई लोगों के हताहत होने की सूचना है।

क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्थ गोवा में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। इस ब्लास्ट के बाद नाइट क्लब आग के गोले में तब्दील हो गया। जिससे पूरा नाइट क्लब खाक हो गया और इस हादसे में 23 लोगों की जान चली गई। इस दुखद घटना में कुल 23 लोगों की जान चली गई। इनमें से 20 की मौत दम घुटने से हुई है, जबकि तीन लोगों की आग में जलकर मौत हो गई। ज्यादातर मृतक क्लब के कर्मचारी थे। जो किचन और बेसमेंट में काम कर रहे थे। कुछ पर्यटक भी इस हादसे का शिकार बने है। पुलिस ने आग लगने की वजह सिलेंडर ब्लास्ट ही बताई है। वहीं स्थानीय विधायक माइकल लोबो ने कहा कि इस तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जांच के आदेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा कर जांच के आदेश दिए है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस घटना को राज्य के लिए ‘बहुत दर्दनाक दिन’ बताया और जांच के आदेश दिए।षखंषषषखखं इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा। “गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। गोवा के CM डॉ. प्रमोद सावंत जी से स्थिति के बारे में बात की। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रही है।”