उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पहाड़ों में आए दिन गुलदार के बढ़ते आतंक की खबरें सामने आ रही है। जिससे गांवों में लोग दहशत में जीवन यापन करने को मजबूर हो रहे हैं।
गुलदार का आतंक
एक मामला रूद्रप्रयाग से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जखोली विकासखंड के कुमड़ी गांव में युवती शिखा ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए करीब 10 फीट नीचे दूसरे खेत में छलांग लगाकर स्वयं को गुलदार के चंगुल से बचाया। घटना शनिवार की है। पास ही खेत में काम कर रही थीं। इसी बीच वहां झाड़ियों में छिपे गुलदार ने जैसे ही शिखा पर हमला करने की कोशिश की, उसने बिना वक्त गंवाये तत्काल दूसरे खेत में छलांग लगा दी और शोर मचाने पर गुलदार भागा। जिसके बाद वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का मुआयना किया और क्षेत्रवासियों से अपील की कि गांव व खेतों के आसपास झाड़ियां न बढ़ने दें और अकेले जंगल में न जाएं।