अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, ऑनलाइन ठगी, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति आदि लाभप्रद जानकारी से रूबरू हुए बच्चे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में दिनांक 10.12.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के साथ मिलकर  आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर के तहत जनपद के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा छात्र-छात्राओं व स्टाफ को कोतवाली/थानों में आमन्त्रित कर व स्कूलों में जाकर पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया गया। साथ ही थाना/कोतवाली के विभिन्न कार्यालयों,महिला डैस्क,सीसीटीएनएस कार्य, मालखाना आदि का भ्रमण कराकर नये कानूनों की जानकारी दी गयी। आगतुक छात्र-छात्राओं को  साइबर ठगी जैसे- डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड स्कैम, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अन्जान लिंक, फिसिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव, बाल विवाह, महिला एवं बाल अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप, यातायात के नियम, ह्यूमन ट्रैफिकिंग व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930, चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर- 1098 एवं आपदा हेल्पलाइन नंबर-1070 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।