अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित होनी है।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार सभी कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर तिथियों की भी घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा कार्यों को कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देश में बेहतर किया जा रहा है। सही समय पर परीक्षा आयोजित हों, इसके लिए पूरी तरह से परीक्षा अनुभाग का सहयोग मिल रहा है। कहा कि 15 दिसंबर से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर और 22 दिसंबर से स्नातकोत्तर तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। 25 जनवरी तक परीक्षाएं पूर्ण हो जाएंगी। स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को अंतिम तिथि 20 दिसम्बर तक अपना परीक्षा आवेदन फॉर्म भरना होगा। बताया कि सत्र 2022-25 में स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर व सत्र 2022-2024 स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के भूतपूर्व विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन और शुल्क जमा 14 दिसंबर तक विवि की वेबसाइट में उपलब्ध लिंक के माध्यम से होंगे।