उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। जिसमें देश दुनिया से श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहें हैं।
चारों धामों की शीतकालीन यात्रा की
इसी बीच ब्राजील की पेशे से अधिवक्ता 35 वर्षीय फर्नाडा भी शीतकालीन चारधाम यात्रा पर पंहुची। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्राजील की रहने वाली 35 वर्षीय फर्नाडा पेशे से अधिवक्ता है। वह ईसाई समुदाय से तालुक रखती है। वह आत्म शांति के लिए उत्तराखंड के चारों धामों की शीतकालीन यात्रा पर निकली। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड की परंपरागत धोती को पहनकर नंगे पैरों ही चारों धामों की शीतकालीन यात्रा पूरी की। चारधामों के शीतकालीन पूजा स्थलों के महत्व को लेकर विदेशी महिला ने स्थानीय लोगों, पंडा पुजारियों से भी ज्ञान प्राप्त किया और अब वह इसे अपने शब्दों में बता रही है। उन्होंने बताया कि उसे फिर शीतकालीन यात्रा स्थलों को लेकर जानकारी मिली। कहा कि मंदिरों के निर्माण की शैली उन्हें काफी पसंद आई है। साथ ही उन्होंने प्रण किया कि अब वह शाकाहारी जीवन बिताएगी।