अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 12.12.2025 की शाम चेकिंग के दौरान घट्टी तिराहे के पास दो व्यक्ति नाजिम उम्र- 22 वर्ष पुत्र नन्हे खाँ निवासी ग्राम गोपालपुर थाना कांठ जिला मुरादाबाद उ0प्र0 व इन्तजार उम्र- 35 वर्ष पुत्र मौ0 हुसैन निवासी उपरोक्त के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त नाजिम व इन्तजार के कब्जे से कुल 21.852 अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में मु0अ0स0-34/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। नाजिम फेरी का कार्य करता है और अपने साथी के साथ गांजा गैरसैंण से मुरादाबाद ले जाकर उच्च दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।
पुलिस द्वारा गांजा बेचने वालों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। कीमत- 5,02,900 रुपये है।
थाना भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल
1. अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह
2. हेड कानि0 लक्ष्मण सिंह
3. हेड कानि0 उपेन्द्र कुमार
4. हेड कानि0 कपिल देव
5. हेड कानि0 नारायण सिंह