जाॅब अलर्ट: LlC में नौकरी का सुनहरा अवसर, जानें कौन कर सकता है आवेदन, देखें योग्यता

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आईटी से जुड़े लोगों के लिए एलआईसी में नौकरी लेने का शानदार अवसर है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने आईटी प्रोफेशनल की वैकेंसी निकाली है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस भारत की एक प्रमुख हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है, जो एलआईसी की सहायक कंपनी के रूप में कार्यरत है। यहीं आईटी प्रोफेशनल की पोस्ट भरी जा रही है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई-आईटी/सीएस, बीटेक-आईटी/सीएस, एमसीए, एमटेक या समकक्ष डिग्री कंप्यूटर साइंस/आईटी में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। पद की संख्या 01 है।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट www.lichousing.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार 28 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।