देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया की यात्रा के दौरान सम्मानित किया गया है।
किया गया सम्मानित
उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया (The Great Honor Nishan of Ethiopia) से सम्मानित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें यह सम्मान भारत-इथियोपिया संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और वैश्विक स्तर पर दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया है। इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह सम्मान देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी यह पुरस्कार पाने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष हैं। वहीं इथियोपिया दुनिया का 25वां देश है, जिसने मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है।