उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जननायक इन्द्रमणि बडोनी पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बन रही है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की 100 वीं जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर बताया गया कि 100 वीं जयंती पर विशेष रूप से बन रही यह डाक्यूमेंट्री फिल्म बडोनी की 100 वीं जयंती पर मसूरी विन्टर लाइन कार्निवाल में दिखाई जाएगी। फिल्म के निर्देशक प्रदीप भंडारी ने बताया कि पार्वती गांधी के जीवन पर बनाई जा रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म आज 24 दिसंबर को विंटर लाइन कार्निवल में दिखाई जाएगी।
उत्तराखंड के गांधी कहे जाते थे इंद्रमणि बडोनी
इंद्रमणि बडोनी उत्तराखंड के एक महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनेता और ‘उत्तराखंड के गांधी’ के रूप में जाने जाते थे। जिन्होंने उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग राज्य बनाने के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, कई सामाजिक कार्य किए और अपनी लोक कला व संस्कृति के माध्यम से पहाड़ की पहचान बनाई। उन्हें उत्तराखंड राज्य आंदोलन के जनक और एक प्रेरणास्रोत माना जाता है। अहिंसक आंदोलन में उनकी अटूट आस्था और उनके करिश्माई लेकिन सहज व्यक्तित्व के कारण, द वाशिंगटन पोस्ट ने बडोनी को “पहाड़ी गांधी” की संज्ञा दी। 18 अगस्त, 1999 को ऋषिकेश के विट्ठल आश्रम में उनका निधन हो गया। जीवन भर चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, बडोनी उत्तराखंड के इतिहास में एक सम्मानित और प्रभावशाली व्यक्ति बने रहे।