आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 25 दिसंबर 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन उत्साहवर्धक और सुखद रहेगा। आपके काम में प्रगति होगी और आपको कोई न कोई लाभ का मौका भी जरूर मिलेगा। बिजनेस में आपकी कमाई बढ़ने वाली है। खास तौर पर जो लोग होटल और बेकरी के काम से जुड़े हुए हैं उनकी अच्छी कमाई होने वाली है। आपके घर में कोई सुख साधन आ सकता है। लव लाइफ के मामले में भी कल का दिन आपका अच्छा बीतेगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन उत्तम रहेगा। दिन मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। कुछ नए संपर्क बनेंगे और पुरानी जान पहचान का भी आप लाभ ले पाएंगे। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। आर्थिक लाभ भी आपको प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी और घर मकान के काम में आपको सफलता मिलेगी। आपके पिता से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दिन आपका आनंददायक बीतेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन काफी रचनात्मक है। आपको प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये सदस्य का आगमन होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दिन लाभदायक रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और वाणी एवं व्यवहार कुशलता से लाभ अर्जित कर पाएंगे। किसी मित्र या सगे-संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। आपका कोई अधूरा अटका काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में किसी शुभ कार्यक्रम का संयोग बनेगा। वाहन सुख मिलने का भी संयोग बना हुआ है। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। भाई बहनों से मतभेद चल रहा है तो रिश्ते में सुधार होगा। परिवार व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। साथ ही मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। लाभ का संयोग बना रहा है। आप पिता और घर के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको किसी शुभ काम में भाग लेकर पुण्य कमाने का भी मौका मिलेगा। परिवार में आपको आज के दिन जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और कोई अधूरी इच्छा आपकी पूरी होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले जातको को अधिकारी की मदद से फायदा हो सकता है। आपके घर किसी मेहमान के आगमन से चहल पहल बनी रहेगी। आप रुचिकर भोजन का भी कल आनंद ले पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज के दिन बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। नये काम में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दिन खुशियों भरा रहेगा। आप परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आपका कामकाज भी सुचारू रूप से चलेगा। बिजनेस में आपको लाभ का मौका मिलेगा। आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है जिससे आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको कोई प्रसन्नतादायक खबर भी मिलेगी। आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और समाजस्य बना रहेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। दिन उत्साहवर्धक और सुखद रहेगा। आपके काम में प्रगति होगी और आपको कोई न कोई लाभ का मौका भी जरूर मिलेगा। धन लाभ होगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होंगे। अगर किसी बच्चे ने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आज उसका शुभ परिणाम आ सकता है, जिससे घर में सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे और मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अगर आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए अच्छी जगह निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। माता-पिता के सहयोग से किए गए कार्यों में आज आपको शुभ परिणाम मिलेंगे और न्यू ईयर पर पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी करेंगे। आज आपको शासन और सत्ता में मौजूद लोगों का साथ मिलेगा, जिससे आपके अधूरे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।