अल्मोड़ा: नगर निगम अल्मोड़ा लगातार कर रही विकास कार्य, पिछले एक वर्ष में कराए दो करोड़ सत्तर लाख रुपये से निर्माण कार्य- भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने एक प्रेस को एक बयान जारी किया।

जारी किया बयान

जिसमें कहा कि नगर निगम अल्मोड़ा लगातार विकास कार्य कर रहा है। पिछले एक वर्ष में दो करोड़ सत्तर लाख से सुधारीकरण के निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर में 21 पार्किंग बनने जा रही हैं। बंदर पकड़ने के टेंडर हो चुके हैं। मुख्यमंत्री जी द्वारा 200 सोलर लाइट नगर क्षेत्र के लिए तथा स्थानीय जीआईसी मैदान में हॉकी और फुटबॉल के लिए मैदान की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर की ऐतिहासिक पटाल बाजार को उसके पुराने एवं भव्य स्वरूप में लाने का कार्य प्रगति पर है एवं शीघ्र ही इसके लिए धन आवंटित कर लिया जाएगा।

नगर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत नगर निगम महापौर

बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि नगर क्षेत्र में सड़को के किनारे नालियों का पुनर्निर्माण कार्य नगर निगम के द्वारा सिंचाई विभाग से सामंजस्य स्थापित कर करवाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि नगर निगम के एक वर्ष पूरा होने पर समस्त कार्यों का लेखा जोखा प्रेस के माध्यम से सामने रखा जाएगा।इसके साथ ही उन्होंने पुराने नगर पालिका अध्यक्षों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि पुराने अध्यक्षों ने अपना काम गंभीरता से किया होता तो आज नगर निगम और बेहतर स्थिति में होता। भाजपा सरकार ने अल्मोड़ा नगर पालिका को नगर निगम बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है एवं लगातार नगर निगम अल्मोड़ा की कोशिश है कि विकास कार्य तेजी के साथ हों । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एवं नगर निगम मेयर लगातार नगर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत हैं तथा शीघ्र ही विकास की अन्य स्थाई योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा।