अल्मोड़ा: नये साल पर मेडिकल कॉलेज को मिलेगी बंपर फैकल्टी, अगले माह 30 फैकल्टियों की होगी स्थाई नियुक्ति

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिसंबर के बाद अब नये साल का आगमन होने वाला है। ऐसे में इस बार नए साल की शुरुआत में मेडिकल कॉलेज में बंपर फैकल्टी मिलने वाली है।

मेडिकल कॉलेज को मिलेगी बंपर फैकल्टी

जानकारी के अनुसार सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कॉलेज में अगले माह 30 फैकल्टियों की स्थाई नियुक्त होगी। यहां वर्तमान में भी केवल 55 फैकल्टियां ही तैनात हैं।
लगातार साक्षात्कार के बाद भी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी दूर नहीं हो रही थी। लेकिन अब नए साल में मेडिकल कॉलेज में फैकल्टियों की कमी कई हद तक दूर होने की उम्मीद है। इस संबंध में प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज ने बताया कि यहां कॉलेज को शीघ्र ही 30 नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर मिलने वाले हैं। नए प्रोफेसरों की तैनाती से कई हद तक डॉक्टरों की कमी दूर होगी।