अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। शाम होते ही आबादी की ओर गुलदार की चहलकदमी बढ़ने लगी है।
कैमरे में कैद
वहीं अल्मोड़ा मुख्य बाजार की गलियों में फिर से गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत फ़ैल गई। यहां एक साथ दो गुलदार बेखौफ चहलकदमी करते कैमरे में कैद हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हुई है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।