हल्द्वानी ब्रेकिंग: गोली लगने से युवक की मौत, इलाके में फैली सनसनी, भाजपा पार्षद पर लगा आरोप

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एक सनसनीखेज़ घटना से हड़कंप मचा हुआ है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

युवक की हत्या

यह घटना रविवार की रात की बताई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हल्द्वानी में जज फार्म निवासी 24 वर्षीय युवक नितिन लोहनी की गोली मार हत्या कर दी गई है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 12 बजे की है। वहीं फायरिंग का आरोप नगर निगम के भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस का कहना है कि पार्षद को शक हुआ था कि नितिन अपने दोस्त के साथ उसके होटल की रेकी कर रहा है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि पार्षद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी।

जांच कर रही पुलिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली मारने का आरोप भाजपा पार्षद पर है। पुलिस ने पार्षद को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।