अल्मोड़ा: स्व. शेरदा अनपढ़ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, सर्किट हाउस ने जीता उद्घाटन मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत माल में स्व. शेरदा अनपढ़ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया है।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें आज सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद खत्याड़ी इलेवन और सर्किट हाउस की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। सर्किट हाउस और खत्याड़ी इलेवन के मध्य उद्घाटन मुकाबला खेला गया। जिसमें सर्किट हाउस की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। जिसमें सर्किट हाउस की टीम ने जीत दर्ज कर उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।

रहें मौजूद

इस मौके पर यहां आयोजक राहुल अधिकारी, मोहित बिष्ट, हर्षित, अंकित, सुंदर बिष्ट, महेंद्र सिंह, शिवराज अधिकारी, डॉ. गिरीश अधिकारी, पूरन सिंह, कमल बिष्ट, मोहन अधिकारी, रतन सिंह, मोहन सिंह, किशन सिंह, गोपाल सिंह, गिरधर सिंह, राजेंद्र सिंह, दलीप सिंह, दीवान सिंह, गंगा आर्या, सुरेंद्र समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।