देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हर साल 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन किया जाता है।
टिकटों की बिक्री शुरू
जिसमें इस परेड को अपनी आंखों के सामने देखने की इच्छा देश के देश के ज्यादातर लोगों को होती है। ऐसे में आपके लिए जरूरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस परेड 2026 और इससे जुड़े समारोहों के लिए टिकटों की बिक्री 5 जनवरी से शुरू हो गई है। 5 जनवरी से आप गणतंत्र दिवस परेड, बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और मुख्य बीटिंग रिट्रीट समारोह से जुड़े टिकट बुक कर सकते हैं। 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के टिकट दो कैटेगरी में उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत 100 रुपये और 20 रुपये होगी। वहीं 28 जनवरी को होने वाली बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल के टिकट 20 रुपये में मिलेंगे। 29 जनवरी को होने वाले मुख्य बीटिंग रिट्रीट समारोह के टिकट 100 रुपये में खरीदे जा सकते हैं।
देखें वेबसाइट
बताया है कि तीनों कार्यक्रमों के लिए टिकटों की बिक्री 5 जनवरी से 14 जनवरी तक होगी। टिकट विंडो रोज सुबह 9 बजे खुलेगी और दिन के लिए तय कोटा खत्म होने तक जारी रहेगी। रक्षा मंत्रालय के ऑफिशियल पोर्टल aamantran.mod.gov.in पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक किए जा सकते हैं।