उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देवप्रयाग विकासखंड के सिलौड़ गांव के होनहार क्रिकेटर ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई है। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
गांव में खुशी का माहौल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गांव के आयुष बडोनी का चयन न्यूजीलैंड के विरुद्ध चल रही एक दिवसीय शृंखला में चोटिल वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर हुआ है। आयुष को पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली है। 26 वर्षीय आयुष का परिवार दिल्ली में रहता है। आयुष दिल्ली की रणजी टीम में शामिल हैं। वह आइपीएल में लखनऊ ज्वाइंट्स की तरफ से खेलते हैं। आलराउंडर आयुष टी-20, वनडे सहित टेस्ट फारमैट में भी पारंगत हैं। उनके चयन पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।