कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है ऐसे में एक और खतरे की खबर सामने आई है। रूस रूस की एक बड़ी डॉक्टर अन्ना पोपोवा ने इसके लिए चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर लोग बढ़ती वैश्विक गर्मी यानी ग्लोबल वार्मिंग को कम नहीं करेंगे तो दुनिया में ब्यूबोनिक प्लेग (Bubonic Plague) का खतरा बढ़ जाएगा।
पर्यावरण में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से हो सकता है खतरा-
रूस रूस की डॉक्टर अन्ना पोपोवा ने कहा है कि इस बीमारी ने पहले भी पूरी दुनिया में लाखों लोगों को अपना ग्रास बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले 1970 से लेकर 1980 तक यह बीमारी चीन, भारत, रूस, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और दक्षिण अमेरिकी देशों में पायी गई थी। अन्ना पोपोवा ने कहा कि पर्यावरण में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से जलवायु परिवर्तन हो रहा है, जिससे वैश्विक गर्मी बढ़ रही है। इस वजह से ब्यूबोनिक प्लेग के दोबारा से आने का खतरा बढ़ गया है।
इस बैक्टीरिया की वजह से होता है ब्यूबोनिक प्लेग-
ब्यूबोनिक प्लेग (Bubonic Plague) जिस बैक्टीरिया की वजह से होता है उसका नाम है यर्सिनिया पेस्टिस बैक्टीरियम (Yersinia Pestis Bacterium). यह बैक्टीरिया शरीर के लिंफ नोड्स, खून और फेफड़ों पर हमला करता है। इससे उंगलियां काली पड़कर सड़ने लगती है। नाक के साथ भी ऐसा ही होता है। ब्यूबोनिक प्लेग को गिल्टीवाला प्लेग भी कहते हैं। इसमें शरीर में असहनीय दर्द, तेज बुखार होता है। नाड़ी तेज चलने लगती है।