अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में दिनांक 14.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भण्डारी व टीम म0 कानि0 इंद्रा भट्ट जोशी,म0 कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा ग्रामसभा टाटिक में चौपाल लगाकर “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया।इस दौरान उपस्थित ग्रामीण जनों के महिला सुरक्षा,साइबर सुरक्षा,नशे के दुष्परिणाम, नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम,घरेलू हिंसा,महिला उत्पीड़न, बाल विवाह,मानव तस्करी, डायल-112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090 साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098 के संबंध में विस्तृत जानकारियां देकर जागरूक किया गया।