अल्मोड़ा: 36वां सड़क सुरक्षा माह शुरू, लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशानुसार दिनांक 15 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक चलाएं जा रहे 36वें सड़क सुरक्षा माह के क्रम में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा सीओ यातायात, समस्त थाना प्रभारियों/यातायात निरीक्षक /इंटरसेप्टर प्रभारी/ सड़क सुरक्षा जागरूकता माह अभियान के तहत जनमानस को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 15.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी द्वारा द्वाराहाट मुख्य तिराहे पर स्थानीय लोगों, राहगीरों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनमानस को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग न करने, नशे में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही साईबर अपराध एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया गया तथा सभी को किराएदार सत्यापन की अपील की गई व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।