भारत के भूकंप का जारी हुआ नया मैप, हाई रिस्क में यह राज्य, शहर, उत्तराखंड के इन जिलों में अल्मोड़ा भी शामिल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।‌ भूकंप जोन‌ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई‌ है।

यह हिस्से शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने भूकंप डिजाइन कोड का नया Edition रिलीज किया है- IS 1893 (Part 1): 2025 और इसके साथ ही देश का Seismic Map पहली बार इतने बड़े स्केल पर बदल गया है। BIS के नए एडिशन में नया कोड एक नया Zone VI लाया है जो सबसे गंभीर है। अब जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सभी जगहों को इस सबसे ज्यादा खतरे वाली कैटेगरी में रखा गया है। वहीं जोन VI में पूरा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के शिमला, धर्मशाला, कुल्लू-मनाली, कांगड़ा, उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, मसूरी, अल्मोडा, पिथोरागढ़, उत्तरी उत्तर प्रदेश की तलहटी वाले शहर सहारनपुर, हरिद्वार-ऋषिकेश बेल्ट, सिक्किम और उत्तरी बंगाल के दार्जिलिंग, गंगटोक, पूरा अरुणाचल प्रदेश और उत्तरी बिहार के हिस्से शामिल हैं।

यह जोन ज्यादा गंभीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक नए कोड में Physics बेस्ड मॉडलिंग का उपयोग किया गया है। इसमें यह देखा गया कि फॉल्ट लाइन्स कैसे टेंशन जमा कर रही हैं, उनके अंदर कितनी एनर्जी अटकी है, और संभावित झटके कितने ताकतवर हो सकते हैं। नए एडिशन में पता चला कि भारत का 61 फीसदी हिस्सा आज मीडियम से हाई रिस्क में है। साथ ही पुराने 4 जोन वाले सिस्टम के बजाय अब 5 जोन वाला नया सीस्मिक मैप रिलीज किया गया है, जिसमें सबसे गंभीर जोन VI है।