अल्मोड़ा: महिला ने नैनीताला बैंक शाखा के अधिकारियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में दी तहरीर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में नगर की नैनीताल बैंक शाखा के अधिकारियों पर एक महिला ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

जानें क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में कालीमठ कसारदेवी निवासी महिला कमला जोशी ने कोतवाल में तहरीर सौंपी है। जिसमें बताया कि बीते साल चार अक्टूबर को मेरा नैनीताल बैंक की शाखा ने उनका 1.30 करोड़ रुपये का टेक ओवर टर्म लोन स्वीकृत किया था। लेकिन बैंक ने बिना उनकी जानकारी के ऋण को बदलकर 98 लाख कैश क्रैडिट लोन दिखा दिया। साथ ही उनके नाम पर 12 लाख रुपये का अतिरिक्त टर्म लोन दर्शाया। जिसे उन्होंने कभी मांगा ही नहीं था। महिला ने आरोप लगाया है कि 12 लाख के कथित लोन मे उनके फर्जी हस्ताक्षर कराए गए। दस्तावेजों से छेडछाड़ कर फरवरी 2025 में ऑडिट के बहाने से उनके और गारंटरो के हस्ताक्षर लेकर दस्तावेज लगा दिए गए। शिकायत करने पर उनके खाते को एनपीए घोषित कर दिया गया। इससे उनको लाखों का नुकसान हो गया। साथ ही उनका प्रोजेक्ट बंद हो गया।

जांच शुरू

इस मामले में कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के बाद अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।