अल्मोड़ा: स्व० रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जारी, मार्केट स्टार 9 की टीम ने गधोली 9 की टीम को हराकर जीता मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्व० रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विक्टोरिया गोल्डन परिवार व धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आज बतौर मुख्य अतिथि नगर व्यापार मंडल उपसचिव आशीष कुमार भारती और देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मंडल महासचिव दीप चंद्र जोशी मौजूद रहे। आज के मुकाबले में मार्केट स्टार 9 की टीम ने गधोली 9 की टीम को 4 विकेट से हराकर मुकाबला जीता। इस मौके पर पुरुष खिलाड़ियों के संग कंधे से कंधा मिलाकर एक लड़की रेनू आर्या भी बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। आयोजक विक्टोरिया गोल्डन परिवार और धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा ने इस कदम को ऐतिहासिक बताया। इस मौके पर रेनू आर्या को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। शहर के खेल प्रेमियों के बीच यह टूर्नामेंट चर्चा का विषय बना रहा। इस टूर्नामेंट को दर्शकों की खूब वाहवाही मिली।

शानदार पुरस्कार

बताया कि विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी और 21000 की धनराशि प्रदान की जाएगी। वहीं उपविजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी और 11000 नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर आज मनोज सिंह पवार, सूरज वाणी, भगत रावत, कैलाश वाणी, आशीष भारती, राहुल कनवाल, ललित सतवाल, वीरेंद्र आर्या, नीरज डंगवाल, जगदीश तिवारी, इंदर गोस्वामी, कमल मेहता, गौरव आर्या, दीप चंद्र जोशी, हिमांशु चौहान, हिमांशु नगरकोटी, महेंद्र बम, पारस बम, आशु जोशी, प्रदीप मेहता समेत भारी संख्या में खेलप्रेमियों और दर्शकों ने मैच का आनंद लिया।