आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 19 जनवरी 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको कोई बड़ी कामयाबी मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और आप अपनी कार्यकुशलता का फायदा अपने कामों में को करने में कामयाब रहेंगे। करियर-कारोबार में आज का दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा। कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपको आय के स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग किसी तरह के बिजनेस आदि से जुड़े हुए हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। कला और साहित्य की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। कामों को लेकर ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में तरक्की के लिए आपको कुछ अलग तरह की योजना बनानी पड़ सकती है। जो लोग किसी तरह का बिजनेस में हैं उनकी अच्छी कमाई हो सकती है। सेहत में आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दिन अच्छा और लाभदायक रहेगा। कमाई में वृद्धि के योग बन रहा है। जो लोग किसी तरह के साझेदारी में कोई व्यापार आदि करते हैं उनको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक बोझ आपके ऊपर ज्यादा रहेगा। लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको अपनी बुद्धि और चतुरता से अधूरे काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आज कुछ पुरानी समस्याएं दूर होंगी। इसी के साथ आपके प्रभाव और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपके ऊपर आर्थिक गतिविधियों का सकारात्मक प्रभाव रहेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। कहीं से फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। इस तरह से आपको आर्थिक योजनाओं का अच्छा लाभ मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन‌ प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। दिन अच्छा और लाभदायक रहेगा। आज भाग्य भरपूर साथ देगा। आर्थिक लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा जिससे पूरा दिन जोश और उत्साह से भरपूर रहेगा। आज के दिन आपका रूझान कला और संस्कृति की तरफ रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं. आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में आपकी रूचि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। जो लोग विदेश में किसी तरह का रोजगार आदि करना चाह रहे हैं उनको इसमें कामयाबी मिलेगी। इसमें आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेगा। कमाई के साथ आपके खर्चों में भी इजाफा होगा। इस दौरान आपके बेवजह के खर्चों में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा और बेहतर प्रदर्शन करने में आपको कामयाबी मिलेगी। किसी प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का समय है। आज के दिन कुछ नए तरह के संपर्कों का लाभ मिल सकता है। आर्थिक लाभ में इजाफा होगा और कहीं से अतिरिक्त धन की प्राप्ति होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। किसी तरह के अटके हुए काम को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। कुछ नया करने का अवसर आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और मिठास बना रहेगा। पारिवारिक जीवन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। नौकरी और व्यापार में उलझनें बनी रहेंगी। आपको आज अपने खर्चों का बजट बनाकर चलना होगा। जरूर कामों को पहले करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। पैतृक संपत्ति से आपको धन लाभ मिलेगा। अचानक लाभ के प्रबल योग है। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है उनको अभी इसमें राहत नहीं मिलेगी। धैर्य रखें। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कमाई में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविआओं की प्राप्ति का दिन होगा। आज के दिन आपको शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में आपको कामयाबी मिलेगी। आपका मनचाहा काम आज पूरा होगा और जो काम कई दिनों से अधूरा था वह पूरा हो सकता है। आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। एक साथ कई जगहों से नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।