अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने धरना दिया।
डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग
नगर के मालरोड स्थित गांधी पार्क में यह धरना प्रदर्शन किया गया और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर समिति के संयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि बीते दस साल से संघर्ष समिति डीडीए को समाप्त करने की मांग कर रही है। लेकिन अब तक डीडीए समाप्ति को लेकर सरकार कोई भी फैसला नहीं ले सकी है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में डीडीए लागू होने से आम जनता को अपने भवन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जब तक डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होता है तब तक उनका साप्ताहिक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
रहें मौजूद
इस मौके पर धरना प्रदर्शन में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पूरन सिंह रौतेला, रोबिन मनोज भंडारी, प्रत्येश पांडे, ललित मोहन पंत, हेम चंद्र जोशी, चंद्रमणी भट्ट समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।