उत्तराखंड: ज्योतिषाचार्य डॉ. पंडित पुरुषोत्तम गौड़ हुए सम्मानित, मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देहरादून स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मिला यह सम्मान

इस समारोह में ज्योतिष महाकुंभ में वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में ज्योतिषाचार्य डॉ. पंडित पुरुषोत्तम गौड़ को सम्मानित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ज्योतिष तपस्वी सम्मान (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड) से सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. गौड़ के 35 वर्ष से अधिक समय से ज्योतिष, अध्यात्म और जन कल्याणकारी कार्य को राष्ट्रव्यापी सराहना मिली। प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. कमल घनशाला, परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने यह सम्मान प्रदान किया।

किया जा चुका है सम्मानित

पं. पुरुषोत्तम गौड़ अब तक हजारों जन्म-पत्रिकाओं का सूक्ष्म विश्लेषण कर आम नागरिकों से लेकर उच्च पदस्थ व्यक्तित्वों तक को मार्गदर्शन दे चुके हैं। उन्होंने लंदन, अमेरिका सहित 40 से अधिक देशों में भारतीय वैदिक ज्योतिष की पहचान स्थापित की है। अपने सरल स्वभाव और गहन विद्या के कारण वे देश और विदेश में समान रूप से सम्मानित हैं। डॉ. गौड़ को पूर्व में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा विदेशों में भी अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।