उत्तराखंड: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और चमोली जिले में स्थित गौचर हवाई पट्टी को वायु सेना के सहयोग से किया जाएगा विकसित, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और चमोली जिले में स्थित गौचर हवाई पट्टी को लेकर जरूरी अपडेट है।

नागरिक उड्डयन विभाग के इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां गौचर हवाई पट्टी को अब वायु सेना के सहयोग से विकसित किया जाएगा। बताया कि प्रदेश सरकार और वायु सेना इसका संयुक्त रूप से संचालन करेंगी। इसे वायु सेना के एडवांस लैंडिग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद यहां संयुक्त रूप से नागरिक व सैन्य संचालन के उद्देश्य से एडवांस लैंडिग ग्राउंड लीज के आधार पर रक्षा मंत्रालय को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव बनाया गया। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।