अल्मोड़ा: स्व० रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: कल गोल्डन बॉयज और कसार वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा फाइनल का महामुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में फाइनल महामुकाबले की तैयारी शुरू हो गई है। गोल्डन बॉयज और कसार वॉरियर्स के बीच स्व० रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का महामुकाबला खेला जाएगा।

कल खेला जाएगा फाइनल

रोड टू फाइनल में गोल्डन बॉयज ने जीआईसी बॉयज को 12 रनों से और कसार वॉरियर्स ने बम 9 को 59 रनों से परास्त कर स्वर्गीय रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। कल रविवार 1 फरवरी को भव्य ट्रॉफी और प्राइज मनी के लिए दोनों टीमें दो दो हाथ‌ करेंगी। विक्टोरिया गोल्डन परिवार और धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा के तत्वाधान में खेला जा रहा स्व० रोहित वाणी क्रिकेट टूर्नामेंट अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। लीग और सेमीफाइनल मुकाबले खत्म होने के बाद दर्शकों और खेलप्रेमियों की निगाहें अब फाइनल महा मुकाबले की तरफ है। रविवार को फाइनल महामुकाबले से पहले 11 बजे से अंडर 13 क्रिकेट मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी और 21000 का नकद पुरस्कार मिलेगा। वहीं उपविजेता को आकर्षक ट्रॉफी और 11000 का नकद पुरस्कार मिलेगा।

सेमीफाइनल मुकाबला

📌📌वहीं शुक्रवार को जीआईसी मैदान पर दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें भैरव गोस्वामी, हेम तिवारी, गुंजन चम्याल, अनिल बिष्ट, कमल साह रहे मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहें। उन्होंने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए कसार वॉरियर्स ने 173 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बम 9 की पूरी टीम सस्ते में सिमट गई और कसार वॉरियर्स ने 59 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया और फाइनल में शानदार एंट्री कर ली।
📌📌वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में गोल्डन बॉयज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआईसी बॉयज के सामने 103 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। जिसके जवाब में जीआईसी बॉयज के बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और गोल्डन बॉयज ने 12 रनों से मुकाबला जीतकर फाइनल की ओर अपने कदम बढ़ाए।

रहें मौजूद

इस मौके पर मनोज सिंह पवार, भगत रावत, कैलाश वाणी, आशीष भारती, राहुल कनवाल, ललित सतवाल, वीरेंद्र आर्या, नीरज डंगवाल, जगदीश तिवारी, इंदर गोस्वामी, कमल मेहता, गौरव आर्या, दीप चंद्र जोशी, हिमांशु चौहान, हिमांशु नगरकोटी, महेंद्र बम, पारस बम, आशु जोशी, प्रदीप मेहता समेत भारी संख्या में खेलप्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।