बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के बघर गांव के बाक्सर हिमांशु दानू को बधाई दीजिए। उनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण के लिए हुआ है।
दी शुभकामनाएं
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय खेल प्राधिकरण ने बाक्सिंग अनुशासन में नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसमें हिमांशु दानू का भी चयन हुआ है। जिसके बाद वह देश के 20 मुक्केबाजों, दो कोच तथा एक सपोर्ट स्टाफ के साथ आयरलैंड के एडेंडरी बाक्सिंग क्लब में प्रशिक्षण के लिए चले गए हैं। उनका चयन 27 जनवरी से सात फरवरी तक आयोजित आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय बाक्सिंग टीम के सदस्य के रूप में हुआ है। उनके चयन पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।