T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार का बड़ा ऐलान, भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का किया बॉयकॉट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है।

पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला

भारत के साथ मैच को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले का बॉयकॉट करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षा और ICC के फैसलों के विरोध में भारत के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मैच के बहिष्कार की घोषणा की है। मतलब पाकिस्तान टीम मेगा इवेंट में 15 फरवरी को खेले जाने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले में नहीं खेलेगी‌। कुल मिलाकर पाकिस्तान सरकार और पीसीबी का यह फैसला क्रिकेट जगत के लिए ऐसे समय बहुत हैरान करने वाला है। दरअसल टूर्नामेंट के तय शेड्यूल के अनुसार यह मैच 15 फरवरी को श्रीलंका में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना प्रस्तावित है। अब यह देखना होगा कि आईसीसी इस फैसले पर क्या प्रतिक्रिया देती है और क्या फैसला लेती है?

मैच का आयोजन

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी यानी ठीक एक हफ्ते में होने जा रहा है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे। हालांकि, पहले से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सारे मुकाबला श्रीलंका में ही रखे गए हैं, जिसमें से भारत के खिलाफ भी 15 फरवरी को होने वाला मैच कोलंबो में होना है।