देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की औपचारिक घोषणा के बाद भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
बड़ी राहत मिलने की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ में भारी कटौती की है। जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था और आम लोगों दोनों को लाभ मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाला टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया है। इसके अलावा रूस से तेल व्यापार को लेकर लगाया गया अतिरिक्त 25% शुल्क भी पूरी तरह हटा दिया गया है। कुल मिलाकर भारत को करीब 32% तक की राहत मिली है।
जानें क्या-क्या हो सकता है सस्ता
कृषि उत्पाद: दालें, डेयरी उत्पाद और प्रोसेस्ड फूड यानी प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ पर आयात शुल्क कम होने की संभावना।
टेक हार्डवेयर और गैजेट्स: लैपटॉप, गैजेट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतें भारतीय बाजार में ज्यादा सस्ती होने की उम्मीद।
कंज्यूमर गुड्स: प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड गुड्स और घरेलू उपकरणों की पहुंच आसान होगी क्योंकि आयात से जुड़े खर्च भी कम।
जेम्स और ज्वेलरी: रत्न और आभूषणों का निर्यात वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी होगी। ज्वेलरी एक्सपोर्ट सस्ता होने से वैश्विक बाजार में भारत की पकड़ मजबूत होगी।
औद्योगिक क्षेत्र: स्टील, केमिकल और इंजीनियरिंग उत्पादों के लिए व्यापार आसान होगा और नए मौके मिलेंगे।
यह रहेंगी महंगी
धातुएं: स्टील, एल्युमीनियम और कॉपर पर अमेरिका का विशेष शुल्क करीब 50% तक जारी रहेगा।
ऑटो पार्ट्स: कुछ ऑटो कंपोनेंट्स पर लगभग 25% टैरिफ अभी भी लग सकता है।