अल्मोड़ा: भाजपा ने “One Nation One Election” अभियान के अंतर्गत आयोजित की मानव श्रृंखला कार्यक्रम, बताया उद्देश्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी के One Nation One Election अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को यह संदेश देना था कि बार-बार होने वाले चुनाव देश के विकास में बाधा बनते हैं, जबकि एक देश, एक चुनाव से संसाधनों की बचत होगी, प्रशासनिक स्थिरता आएगी और लोकतंत्र और अधिक सशक्त बनेगा। इस कार्यक्रम के जिला संयोजक नमन गुरुरानी रहे।

रहें मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष महेश नयाल, जिला महामंत्री दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट, नगर निगम महापौर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज भाकुनी, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जगत भट्ट, कैलाश गुरुरानी,रवि रौतेला, मोहित बिष्ट, अभिषेक जोशी, आनंद डंगवाल, दिव्या जोशी, प्रमोद पवार, रोहित शर्मा, त्रिलोक रौतेला, अभिषेक तिवारी, शंकर बिष्ट, दरवान सिंह नेगी, गौरव भंडारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।