उत्तराखंड: सनसनीखेज वारदात, दवा खिलाने के नाम पर पति ने पत्नी को खिला दिया सल्फास, मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस में दी तहरीर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव मरगूबपुर दीदाहेड़ी निवासी अनीस ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें बताया कि करीब बीस वर्ष पूर्व उसकी बहन हसरूबा की शादी अफजाल निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद के साथ हुई थी। उसकी बहन एक वर्ष से बीमार चल रही थी। पति अफजाल पैसों के लिए उसे परेशान करता था। 24 जनवरी को अफजाल ने दवा देने के बहाने पानी में सल्फास की गोली मिलाकर उसकी बहन को पिला दी। इससे हसरूबा की हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर देखते हुए मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसकी बहन से पूछताछ की।‌ हसरूबा ने पुलिस को बताया कि पति ने उसे दवा के बहाने पानी में जहर घोलकर पिलाया है। इसके बाद पुलिस ने हसरूबा के बयान दर्ज कराने के लिए नायब तहसीलदार रूड़की को बुलाया। नायब तहसीलदार अस्पताल पहुंचकर हसरूबा के बयान दर्ज किए। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। उपचार के दौरान हसरूबा की मौत हो गई।

जांच शुरू

जिसके बाद पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।