फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या 3,000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।वहीं, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को दिन और रात के तापमान में अंतर को देखते हुए सतर्क रहने तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।