नैनीताल: कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस रावत हुए सम्मानित, मिला ‘आउटस्टैंडिंग वाइस चांसलर ऑफ इंडिया’ राष्ट्रीय सम्मान

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस रावत को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

जानकारी के अनुसार उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘आउटस्टैंडिंग वाइस चांसलर ऑफ इंडिया’ के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान रविवार को नई दिल्ली में आयोजित 15 वें इंडिया एजुकेशन समिट एवं अवॉर्ड्स 2026 के दौरान इंडिया एजुकेशन नेटवर्क की ओर से प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में प्रो. रावत को कुमाऊँ विश्वविद्यालय में नवाचारी प्रशासनिक सुधार, अकादमिक सुदृढ़ीकरण, शोधोन्मुख वातावरण के निर्माण और सुशासन के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं व‌ बधाई दी है।