13 फरवरी: आज है विजया एकादशी, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा से आएगी सुख समृद्धि, जानें तिथि

आज 13 फरवरी 2026 है। आज विजया एकादशी है‌। सालभर में कुल 24 एकादशी पड़ती है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में 13 फरवरी 2026 को विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा। जिसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार विजया एकादशी व्रत 13 फरवरी को किया जाएगा और व्रत का पारण करने का समय 14 फरवरी को सुबह 07 बजे से 09 बजकर 14 मिनट तक है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत- 12 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर होगी।
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का समापन- 13 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 25 मिनट पर होगा।

जानें पूजन विधि

विजया एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करें। घर के मंदिर की साफ सफाई कर दीप प्रज्वलित करें। चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति की स्थापना कर जलाभिषेक करें। दूध और केसर युक्त मिष्ठान तैयार कर भगवान विष्णु को अर्पित करें। भगवान विष्णु की पुष्प धूप, दीप, नैवेद्य से पूजा करें। एकादशी तिथि की शाम को तुलसी के पौधे के समक्ष दीप जलाएं।