जाॅब अलर्ट: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के बंपर पदों पर निकाली भर्ती, देखें आवेदन की अंतिम तिथि

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इंडिया पोस्ट ने 20 हजार से अधिक पदों पर जीडीएस भर्ती नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देशभर के 23 सर्किलों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) और ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) के पद भरे जाएंगे। 

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के 28740 पदों पर भर्ती निकाली गई है। साथ ही 10वीं कक्षा मैथ्स और अंग्रेजी के साथ पास होना जरूरी है। जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान हो।

देखें वेबसाइट

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी से शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी है। इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2026 है, जबकि पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी की जा सकती है।