बागेश्वर: राजस्व वृद्धि एवं प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डीएम

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व संवर्धन की समीक्षा बैठक ली।

की समीक्षा बैठक

इस बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व संवर्धन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व वृद्धि एवं प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने पुराने लंबित वादों को टॉप प्रायोरिटी पर व्यक्तिगत रूप से प्रस्यु करने के साथ ही न्यायालय में अर्जेंसी फाइल करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामलों में प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने के लिए अभियोजन विभाग को पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यशालाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण करने,एंटी ड्रग कमेटी की बैठकें आयोजित करने तथा ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस एवं एआरटीओ के साथ संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

वेतन रोकने के भी निर्देश

उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को शत-प्रतिशत राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने तथा बिना फिटनेस वाहन संचालन, बिना हेलमेट एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा गलत तरीके से राशन कार्ड जारी करने वाले अधिकारियों पर 10 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सस्ता गल्ला गोदामों का नियमित निरीक्षण करने एवं खाद्य सामग्री की सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।‌ तहसीलदार गरुड़ को ट्रेंचिंग ग्राउंड हेतु मानकों के अनुरूप भूमि चिन्हित करने तथा उप निबंधक को सप्ताह के अंतिम दो दिन गरुड़ में बैठकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। बिना तैयारी के उपस्थित होने पर एआरटीओ का वेतन रोकने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

रहें उपस्थित

बैठक में अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, सभी एसडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।