अल्मोड़ा: इस दिन होगी इस कुर्क भूमि की नीलामी, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उप जिलाधिकारी जैंती/भनोली सौम्या गर्ब्याल ने बताया कि आबकारी देय के बकायेदार राधाकृष्ण पुत्र, भैरव दत्त, निवासी ग्राम कुजेली राण्उ०नि० क्षेत्र चौसाला तहसील भनोली जिला अल्मोड़ा के विरुद्ध जारी वसूली धनराशि रु 5,43,49,753.00 (पांच करोड तैतालीस लाख उनपचास हजार सात सौ तिरेपन) संग्रह व्यय की अदायगी न किये जाने के फलस्वरूम बकायेदार की ग्राम कुजेली. तहसील भनोली के फसली वर्ष 1427-1432 में खाता संख्या 11,14,34,43,57,58,59 एवं बसरा न० 888,890,575,1840,580,1588,339 जो खतौनी अद्यतन में फसली वर्ष 1433-1438 के खाता सं० 09,11,30,42.57,56,58 में कुल 0.179 हे० भूमि को ज०वि०आ० पत्र 73 व 73घ जारी कर दिनांक 18.10.2025 को कुर्क स्वीकृत की गयी है।

दी यह जानकारी

उन्होंने बताया कि अचल सम्पत्ति के विक्रय के लिए 1950 ई० के उ०प्र० जमींदारी एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम की धारा 284 (या 286) के अधीन रु 5,43,49,753.00 (पाँच करोड़ तैतालीस लाख उनपचास हजार सात सौ तिरेपन) संग्रह व्यय की अदायगी न किये जाने के फलस्वरूप बकायेदार के ग्राम कुजेली के ज०वि०खा० फसली वर्ष 1427-1432 म खाता संख्या 11,14,34,43,57,58,59 एवं बसरा न० 888,090,575,1840,580,1588,339 जो खतौनी अद्यतन में फसली वर्ष 1433-1438 के खाता सं० 09,11,30,42,57,56,58 में कुल 0,17980 भूमि को ज०वि०आ० पत्र 73 व 73घ जारी कर दिनांक 18.10.2025 को कुर्क की गयी है। उक्त खातों में से ज०वि०स०खा० 56 बसरा संख्या 1588 की 0.001 हे0 भूमि को छोड़कर शेष 0.178 हे० भूमि नीलामी योग्य है। उन्हानें बताया कि कुल 0.178है0 सम्पत्ति की नीलामी दिनांक 24 फरवरी, 2026 को ग्राम कुजेली में पूर्वान्ह/अपरान्ह में की जायेगी जिसके लिए विक्रय अधिकारी नायब तहसीलदार मनोली को नामित किया गया है।