अल्मोड़ा: नाबालिग से दुष्कर्म मामले की घटना से लोगों में आक्रोश, निकाली विशाल आक्रोश रैली

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र में कुछ दिनों पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने की घटना के विरोध में दन्यां क्षेत्र में शनिवार को विशाल आक्रोश रैली निकाली गई।

की यह मांग

जानकारी के अनुसार इस मौके पर रैली का नेतृत्व चित्रगुप्त पीठ जागेश्वर के महामंडलेश्वर लाला बाबा ने किया। रैली जागेश्वर से दन्यां बाजार तक निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। रैली के दौरान वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में बाहरी लोगों का सत्यापन अनिवार्य करने, किराये पर रखने से पूर्व पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने तथा प्रशासन से कानून-व्यवस्था को लेकर कठोर रुख अपनाने की मांग भी की। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी।

रहें मौजूद

इस रैली में महामंडलेश्वर लाला बाबा के अलावा ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश भट्ट, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज पंत, पहाड़ी छोरा ग्रुप के पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला सहित दर्जनों ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।