जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी, दिल्ली के श्रेयस बनें टॉपर, 12 विद्यार्थियों को मिले‌ 100 परसेंटाइल, देखें वेबसाइट

जरूरी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

यह परिणाम जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कुल 12 उम्मीदवारों ने पेपर 1 में 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। इस परीक्षा में कुल 13,04,653 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 96.26 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इस रिजल्ट के साथ ही टाॅपर्स के नाम भी घोषित किए गए हैं। जिसमें जेईई मेन परीक्षा में दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने 100 परसेंटाइल हासिल करके देश भर पहला स्थान पाया है। एनटीए ने इस साल JEE मेन टॉपर्स को जेंडर के हिसाब से भी जारी किया है। इस लिस्ट में महिला टॉपर आशी ग्रेवाल (हरियाणा) हैं, जिन्होंने 99.9969766 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।

देखें वेबसाइट

रिजल्ट, स्कोरकार्ड और टॉपर्स की पूरी लिस्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। जो कैंडिडेट जनवरी सेशन में शामिल हुए थे, वे nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in पर लॉगिन इंटरफेस के हिसाब से अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि का इस्तेमाल करके ऑफिशियल NTA पोर्टल से अपने स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।