अल्मोड़ा: शिल्प कला के क्षेत्र में जिला स्तरीय पुरस्कार के आवेदन आमंत्रित, इतनी मिलेगी पुरस्कार राशि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र ने बताया कि विगत वर्षों की भॉति वर्ष 2025-26 में भी शिल्प कला के क्षेत्र में जिला स्तरीय पुरस्कार के आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है।

दी यह जानकारी

उन्होंने बताया कि इसमें प्रथम पुरस्कार 6000 रू0 एवं द्वितीय पुरस्कार 4000 रू0 दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए पात्रता जनपद का मूल निवासी होना एवं कुशल शिल्पी/बुनकर/उद्यमी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए वांछित अभिलेखों में आधार कार्ड/शिल्पी परिचय पत्र, निर्धारित प्रारूप में आवेदन, शिल्प/उद्योग की फोटो/उत्पादित नमून एवं आवेदन शुल्क 50 रू0 का बैंक ड्राफ्ट है। उन्होंने बताया कि आवेदन दिनॉंक 23 फरवरी, 2026 तक शाम 05ः00 बजे तक कार्यालय महाप्रबन्धक, जिला उद्योग क्रेन्द, अल्मोड़ा में जमा किये जा सकते है। अधिक जानकारी के लिए मो0 न0 9140797420 पर सम्पर्क कर सकते है।