उत्तराखंड: यहां हवाईअड्डे पर भारतीय वायुसेना ने शुरू किया अभ्यास, किया लैंडिंग व टेक आफ का अभ्यास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना ने एक बार अपना अभ्यास शुरु कर दिया है।

अभ्यास शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में मंगलवार को यहां 12 दिवसीय अभ्यास के क्रम में वायुसेना के दो एएलएच (एडवांस लाइट हेलीकाप्टर) और दो एमआइ 17 हेलीकाप्टर पहुंचे, जिनके द्वारा लैंडिंग व टेक आफ का अभ्यास किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब वायुसेना यहां 12 दिवसीय अभ्यास करने जा रही है, जिसके क्रम में आगरा एयरबेस से वायुसेना के दो एएलएच और दो एमआई 17 हेलीकाप्टर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे।